हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है इंडिया गठबंधन : स्टालिन
चेन्नई, शुक्रवार, 03 नवम्बर 2023। द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी लहर है और विपक्षी नेतृत्व वाला भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है। स्टालिन ने द्रमुक कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में उनसे आगामी लोकसभा चुनावों में न केवल द्रमुक और उसके सहयोगियों की जीत के लिए , बल्कि देश को भाजपा शासन से मुक्त कराने का भी आग्रह किया है। उन्होंने राज्य में मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक को भी यह कहते हुए बेनकाब करने की अपील की कि उसने भाजपा के साथ नाता तोड़ने की घोषणा के बावजूद उसके साथ अपना गठबंधन जारी रखा है।
उन्होंने जोर दिया कि इंडिया गठबंधन दिन प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ देशव्यापी लहर है। उन्होंने द्रमुक कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और 2024 के लोकसभा चुनावों में सभी 40 लोकसभा सीटों (तमिलनाडु में 39 और पुड्डुचेरी में एकमात्र सीट) पर द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
Similar Post
-
लद्दाख के पांच नये जिलों के लिए उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति
लेह/जम्मू, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय क ...
-
न्यायाधीश ने कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्य ...
-
त्रिपुरा में 17 जुलाई से शुरू होगी जनगणना 2027
अगरतला, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। त्रिपुरा में 'जनगणना-2027' का पह ...
