ओडिशा के कोरापुट जिले का सांस्कृतिक उत्सव ‘परब-2023’ शुरू
कोरापुट, शनिवार, 04 नवम्बर 2023। ओडिशा के आदिवासी बहुल कोरापुट जिले के बोरीगुम्मा में एक महीने तक चलने वाला वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘परब-2023’ पारंपरिक और जीवंत तरीके से शुरू हुआ। वर्ष 1996 से मनाए जा रहे इस उत्सव का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान करना तथा क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने के साथ ही इसे संरक्षित करना है। हजारों आदिवासियों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर शुक्रवार को त्योहार का जश्न मनाया और लोक संगीत की धुन पर नृत्य किया। उत्सव का ‘पहला अनुष्ठान’ बोरीगुम्मा के प्रतिष्ठित मां भैरबी मंदिर में हुआ। कोरापुट के जिलाधिकारी अब्ददाल एम. अख्तर ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव की क्षमता पर जोर देते हुए कहा, ‘महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और प्रचार करना है। हमें विश्वास है कि इस वर्ष का परब भागीदारी और जीवंतता के लिए याद किया जाएगा’
उन्होंने कहा, ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए गुप्तेश्वर के गुफा मंदिर सहित जिले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। ‘परब-2023’ उत्सव में खेल प्रतियोगिता, आदिवासी नृत्य, गीत, पारंपरिक वाद्ययंत्रों वाला संगीत, मिनी मैराथन और ट्रैकिंग सहित विविध प्रकार की गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर उत्सव-सह-प्रतियोगिता सरकारी कॉलेज मैदान में 25 से 27 दिसंबर तक मनाए जाने वाले मेगा समारोह से पहले 24 नवंबर तक चलेगी। जेपोर के विधायक तारा प्रसाद बाहिनीपति ने कहा, ‘इस साल जिले की छिपी हुई प्रतिभाओं को अपना कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए पंचायत स्तर पर परब मनाने का निर्णय लिया गया है।’
Similar Post
-
कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अलग हुए नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए: राउत
पुणे, शनिवार, 13 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिव ...
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 13 जून 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल ...
-
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), शनिवार, 13 जून 2026। केंद्रीय वित्त मंत्री निर् ...
