मुकेश अंबानी को ई-मेल से धमकी देने वाला गांधीनगर से गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 06 नवम्बर 2023। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को ई-मेल से धमकी देने वाला शख्स को पुलिस ने गांधीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। देश के बड़े और चर्चित उद्योगपति मुकेश अंबानी को बीते दिनों कई धमकियां मिली थी। पहले 20 करोड़, फिर 200 करोड़ और अब 400 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने गुजरात से एक और आरोपी की गिरफ्तारी की है। दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गांधीनगर के कलोल से एक युवक को पकड़ा है। धमकी भरे ईमेल में 20 करोड़ की रकम को 10 गुणा बढ़ाकर पहले 200 करोड़ रुपये किया गया था और फिर इसे 400 करोड़ रुपये कर दिया।
तेलंगाना से पकड़ा गया था आरोपी
इससे पहले मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है। कारोबारी को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है।बीते आठ दिनों में अंबानी की कंपनी की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर तीन धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे जिस मामले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Similar Post
-
उत्तर पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने 98 किलो अवैध पटाखे जब्त किए
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पटा ...
-
नेहा बोरा ने पुलिस के नोटिस के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिए ...
-
अमित शाह 22 अक्टूबर को दिल्ली में अवजल अवसंरचना परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शा ...
