कोलकाता में सड़क दुर्घटना, दो घायल
कोलकाता, सोमवार, 06 नवम्बर 2023। शहर के ठाकुरपुकर इलाके में सोमवार को तेज रफ्तार से जा रही एक बस ने सड़क के किनारे खड़ी एक अन्य बस को टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि टक्कर लगने के बाद दूसरी बस आगे खड़ी दो कारों से जा टकराई, जिससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने एक घायल की पहचान कुदघाट निवासी निर्मल कुमार दास (75) के रूप में की है। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों का इलाज एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजकर 10 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि काकद्वीप-कोलकाता मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही एक बस ने डॉयमंड हार्बर रोड पर, सड़क के किनारे प्रतीक्षारत, रूट संख्या 235 की एक अन्य बस को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरी बस ने आगे दो कारों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। अधिकारी ने कहा, ‘वाहनों को दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया है और यातायात सामान्य है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
