दक्षिण कोरिया ने 30 नवंबर को पहला सैन्य जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बनाई
सियोल, सोमवार, 06 नवम्बर 2023। दक्षिण कोरिया अपने प्रतिद्वंद्वी उत्तर कोरिया पर बेहतर तरीके से नजर रखने के लिए इस महीने के अंत में घरेलू स्तर पर निर्मित अपना पहला जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बना रहा है। दक्षिण कोरिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया ऐसे समय में उपग्रह प्रक्षेपित करेगा जब उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों के अपने शस्त्रागार का विस्तार करने पर जोर दे रहा है। दक्षिण कोरिया की इस घटना से पहले उत्तर कोरिया अक्टूबर में अपना स्वयं का जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित का तीसरा प्रयास करने के अपने संकल्प को पूरा करने में संभवत: तकनीकी कारणों से विफल रहा था। दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जीन हा ग्यू ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि देश के पहले सैन्य उपग्रह का 30 नवंबर को कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग वायु सेना बेस से प्रक्षेपण किया जाएगा। उपग्रह को स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया जाएगा। दक्षिण कोरिया के रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन के अनुसार, स्पेसएक्स के साथ एक अनुबंध के तहत दक्षिण कोरिया ने 2025 तक चार और जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बनाई है। दक्षिण कोरिया के पास फिलहाल अपना कोई सैन्य जासूसी उपग्रह नहीं है और वह उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अमेरिकी जासूसी उपग्रहों पर निर्भर है।
Similar Post
-
लद्दाख के पांच नये जिलों के लिए उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति
लेह/जम्मू, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय क ...
-
न्यायाधीश ने कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्य ...
-
त्रिपुरा में 17 जुलाई से शुरू होगी जनगणना 2027
अगरतला, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। त्रिपुरा में 'जनगणना-2027' का पह ...
