जम्मू-कश्मीर के सांबा में चार मैगजीन बरामद
सांबा/जम्मू, मंगलवार, 07 नवम्बर 2023। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मंगलवार को एक तालाब से चार मैगजीन और कुछ गोलियां बरामद की गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बरामदगी जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर जाख गांव से सड़क किनारे तालाब की सफाई के दौरान की गई। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने कहा कि मैगजीन और गोलियों की जंग लगी हालत से पता चलता है कि उन्हें काफी समय पहले तालाब में फेंका गया था।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
