दिल्ली सरकार सम-विषम योजना के विवरण को अंतिम रूप देने में न्यायालय के निर्देशों को शामिल करेगी: गोपाल राय
नई दिल्ली, मंगलवार, 07 नवम्बर 2023। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि सरकार सम-विषम (ऑड-ईवन) कार योजना के विवरण को अंतिम रूप देने में उच्चतम न्यायालय के प्रदूषण रोकथाम संबंधी निर्देशों को शामिल करेगी। मंत्री ने सोमवार को घोषणा की कि प्रदूषण से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 13-20 नवंबर तक सम-विषम योजना लागू की जाएगी। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण से संबंधित एक मामले की सुनवाई करते हुए पराली जलाने, वाहन प्रदूषण और खुले में कचरा जलाने जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला। राय ने कहा कि उन्होंने सम-विषम योजना के तौर-तरीकों पर चर्चा के लिए परिवहन और पर्यावरण विभाग तथा यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार अब उच्चतम न्यायालय के आदेश का अध्ययन करेगी और आगे की योजना बनाने के लिए इसके सुझावों और निर्देशों को योजना में शामिल करेगी।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
