सोने में 250 रुपये की गिरावट, चांदी 650 रुपये लुढ़की
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। विदेशी बाजारों में मंदी के कारोबार के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 250 रुपये की गिरावट के साथ 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं।’’ चांदी की कीमत भी 650 रुपये औंधे मुंह लुढ़ककर 74,550 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,970 डॉलर प्रति औंस रह गयी जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 22.75 डॉलर प्रति औंस रही।
Similar Post
-
वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 195 रुपये महंगा
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपू ...
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
