ईडी ने केरल में कंडाला सेवा सहकारी बैंक में छापा मारा
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 08 नवम्बर 2023। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दक्षिणी केरल के इस जिले में एक सेवा सहकारी बैंक में छापेमारी की। बैंक में कई करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं की सूचना के बाद ईडी ने यहां कट्टाकड़ा के पास कंडाला सेवा सहकारी बैंक में छापा मारा। बैंक से जुड़े कई अन्य ठिकानों पर भी ईडी की ओर से छापेमारी की गई। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि ईडी की छापेमारी सुबह शुरू हुई जो अब भी जारी है।
Similar Post
-
अमेरिकी बैंड ‘गन्स एन’ रोजेज’ 17 नवंबर को असम के गुवाहाटी में प्रस्तुति देगा
गुवाहाटी, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। मशहूर अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड ...
-
भारत, जापान तोक्यो में 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत करेंगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। भारत और जापान इस हफ्ते तोक्य ...
-
‘शीश महल’ को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा यमुना प्रदूषण से ध्यान भटकाने की कोशिश : आप
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवा ...
