प्रधान न्यायाधीश ने उच्चतम न्यायालय परिसर में दिव्यांगजन द्वारा संचालित कैफे का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 नवम्बर 2023। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम उठाते हुए उच्चतम न्यायालय परिसर में ‘मिट्टी कैफे’ का शुक्रवार को उद्घाटन किया, जिसका संचालन एवं पूरा प्रबंधन दिव्यांगजन करेंगे। प्रधान न्यायाधीश ने कामकाजी दिन की शुरुआत से पहले अदालत परिसर में कैफे के उद्घाटन की घोषणा की और बार के सदस्यों से इस पहल को समर्थन देने की अपील की। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कह, ‘‘मुझे उम्मीद है कि बार इस पहल में सहयोग देगा।’’ उन्होंने कहा कि कैफे का प्रबंधन करने वाले सभी लोग दिव्यांग हैं। अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि यह ‘‘करुणा का प्रतीक’’ है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कामकाजी दिन की शुरुआत से पहले अन्य न्यायाधीशों की मौजूदगी में कैफे का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि ‘मिट्टी कैफे’ ने देश के विभिन्न हिस्सों में 38 कैफे खोले हैं। शीर्ष अदालत के परिसर में पहले से ही कई भोजनालय और कैफेटेरिया हैं जो अदालत में रोजाना आने वाले वकीलों और वादियों की जरूरतों को पूरा करते हैं।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
