म्यांमा से भागकर दो और जवान मिजोरम पहुंचे
आइजोल, बुधवार, 15 नवम्बर 2023। म्यामां के चिन राज्य में मिलिशिया समूह ‘पीपुल्स डिफेंस फोर्स’ द्वारा एक सैन्य शिविर पर कब्जा करने के बाद दो और जवान भागकर मिजोरम पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक म्यामां के कुल 45 जवान भागकर मिजोरम आ चुके हैं। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘केंद्र के निर्देश के अनुसार जवानों को असम राइफल्स को सौंप दिया गया और उन सभी को भारतीय रक्षा अधिकारियों ने हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।’
उन्होंने कहा कि सबसे पहले म्यामां के 39 जवान मिजोरम में दाखिल हुए और सोमवार शाम को पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले के सीमावर्ती गांव जोखावथर के निकटतम पुलिस थाने में पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन और जवान मंगलवार दोपहर और दो अन्य शाम के वक्त म्यामां से भागकर जोखावथर पुलिस थाने पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि 39 जवानों को असम राइफल्स ने मंगलवार को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पहुंचाया और बाकी अन्य छह जवानों को भी बुधवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। राज्य गृह विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि म्यांमा के जवानों को चंफाई जिले से मणिपुर के सीमावर्ती शहर मोरेह तक हवाई मार्ग से ले जाया गया, जहां से उन्हें मोरे के निकटतम म्यांमा शहर तमू भेजा गया।
Similar Post
-
कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अलग हुए नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए: राउत
पुणे, शनिवार, 13 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिव ...
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 13 जून 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल ...
-
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), शनिवार, 13 जून 2026। केंद्रीय वित्त मंत्री निर् ...
