भारतीय नौसेना पाकिस्तान में आयोजित युद्धाभ्यास में शामिल होने जा रहे चीनी युद्धपोतों पर रख रही नजर
नई दिल्ली, बुधवार, 15 नवम्बर 2023। भारतीय नौसेना पाकिस्तान में आयोजित युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए जा रही चीनी पनडुब्बियों और युद्धपोतों पर करीब से नजर रखे हुए है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चीनी युद्धपोतों और पनडुब्बियों के मलक्का जलडमरुमध्य के रास्ते हिंद महासागर में दाखिल होने के साथ ही नौसेना ने उन पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। समुद्री सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान के साथ होने वाले युद्धाभ्यास के लिए चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अग्रिम मोर्चे के युद्धपोतों और पनडुब्बियों सहित कई पोतों को तैनात किया है। सूत्रों ने बताया कि भारत की व्यापक समुद्री निगरानी के तहत नौसेना राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप, हिंद महासागर क्षेत्र में सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखती है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
