मुर्मू ने जम्मू कश्मीर में बस दुर्घटना में जनहानि पर दुख जताया
नई दिल्ली, बुधवार, 15 नवम्बर 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर में बस हादसे में लोगों के मारे जाने की घटना से अत्यंत दुखी हैं। मुर्मू ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को यात्रियों को लेकर जा रही एक बस सड़क से फिसलकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक बस दुर्घटना में कई यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के समाचार से मुझे बहुत दुख पहुंचा है। मैं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’
Similar Post
-
लद्दाख के पांच नये जिलों के लिए उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति
लेह/जम्मू, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय क ...
-
न्यायाधीश ने कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्य ...
-
त्रिपुरा में 17 जुलाई से शुरू होगी जनगणना 2027
अगरतला, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। त्रिपुरा में 'जनगणना-2027' का पह ...
