पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में नशा विरोधी साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई
लुधियाना, गुरुवार, 16 नवम्बर 2023। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को लुधियाना में मादक पदार्थ रोधी अभियान के तहत एक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के परिसर से शुरू हुई इस रैली के लिए 25,000 लोगों ने पंजीकरण कराया है। सिद्धू ने दावा किया कि यह मादक पदार्थ के सेवन से होने वाले के नुकसान के खिलाफ आयोजित देश की सबसे बड़ी साइकिल रैली है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कुछ दूरी तक साइकिल चलायी। मान ने वहां उपस्थित लोगों को बताया कि रैली का आयोजन शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के मौके पर किया गया था। पुलिस ने कहा कि 13 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली में सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। यह रैली विश्वविद्यालय परिसर में शुरू हुई और वहीं समाप्त हो गई। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव भी मौके पर मौजूद थे।
Similar Post
-
मणिपुर के थोबल में पेट्रोल पंप पर ग्रेनेड हमला, कोई हताहत नहीं
इंफाल, रविवार, 30 अगस्त 2026। मणिपुर के थोबल जिले में शनिवार शाम ...
-
रूस को पेट्रोल भेजने वाला प्रमुख देश बना भारत, रिफाइनरी पर हमलों से बाधित हुई आपूर्ति
नई दिल्ली, रविवार, 30 अगस्त 2026। यूक्रेन के ड्रोन हमलों के कारण ...
-
एनआईए अदालत ने आईएसआईएस से जुड़े आतंकी साजिश मामले में व्यक्ति को सुनाई सात साल की सजा
बेंगलुरु, रविवार, 30 अगस्त 2026। एनआईए की अदालत ने एक व्यक्ति को ...
