सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
भिण्ड, गुरुवार, 16 नवम्बर 2023। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालनपुर थाना क्षेत्र के गुरीखा चौराहे नेशनल हाईवे पर कल एक कार चालक ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में एक मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी श्वेता और राहुल गुप्ता की मौत हो गयी। दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार श्यामू नामक एक व्यक्ति की मौत हो गयी। एक अन्य व्यक्ति भी इस घटना में घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
