नैनीताल में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल
नैनीताल, शुक्रवार, 17 नवम्बर 2023। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के छह लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गये। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। तत्काल राहत व बचाव कार्य चलाया गया। इनमें से छह लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक एक ही गांव के हैं और पीपलपानी में भाग लेने के लिये जा रहे थे। मृतकों में धनी देवी, तुलसी प्रसाद, श्रीमती रमा देवी, तरूण पनेरू, देवी दत्त और नरेश पनेरू शामिल हैं। इनमें एक ही परिवार के चार लोग शामिल है। मृृतक तुलसी प्रसाद के साथ ही उसकी मां, पत्नी और बेटा भी सड़क दुर्घटना में काल कवलित हो गये। घायलों में राजेन्द्र पनेरू, शिवराज सिंह, नवीन सिह, हेम चंद्र्र पनेरू और योगेश चंद्र शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएस मीणा ने बताया कि सभी घायलों को वाहनों की मदद से तत्काल अस्पाल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
लद्दाख के पांच नये जिलों के लिए उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति
लेह/जम्मू, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय क ...
-
न्यायाधीश ने कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्य ...
-
त्रिपुरा में 17 जुलाई से शुरू होगी जनगणना 2027
अगरतला, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। त्रिपुरा में 'जनगणना-2027' का पह ...
