केजरीवाल ने दी लोगों को छठ की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, रविवार, 19 नवम्बर 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोक आस्था के महापर्व छठ की लोगों को शुभकामनाएं दी है। केजरीवाल ने एक्स पर लोगों को इस महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा 'भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं। छठी मईया आप सभी को स्वस्थ एवं खुशहाल रखें, समृद्ध रखें और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।' उल्लेखनीय है कि रविवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार सुबह को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। दिल्ली सरकार की ओर से लोक आस्था के महापर्व छठ पर यहां एक हज़ार से अधिक छठ घाटों का निर्माण किया गया है। छठ घाट पर पूजा अर्चना के साथ-साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रबंध किया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
