अयोध्या-जनकपुर ट्रेन परिचालन भारत-नेपाल संबंधों को प्रगाढ़ करेगा : जद(यू)
नई दिल्ली, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। जनता दल (यूनाइटेड) ने सोमवार को कहा कि अयोध्या को नेपाल के जनकपुर से जोड़ने वाली सरयू कमला एक्सप्रेस का परिचालन दोनों पड़ोसी देशों के बीच लंबे समय से जारी सांस्कृतिक और द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करेगा। जद(यू) के एक वीडियो बयान में, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भारत और नेपाल ने सदियों से असाधारण रूप से सौहार्दपूर्ण संबंध साझा किए हैं और नया रेल लिंक उनके संबंधों में और अधिक गर्मजोशी लाएगा।
बयान के अनुसार, ‘‘आज भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की पहल की जा रही है। भारत और नेपाल ने सहस्राब्दियों से असाधारण रूप से सौहार्दपूर्ण संबंध साझा किए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब इन संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए, अयोध्या को नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस चलाई जाएगी।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष बालेंद्र शाह ने सोमवार को दिल्ली से डिजिटल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
Similar Post
-
अयोध्या-जनकपुर ट्रेन परिचालन भारत-नेपाल संबंधों को प्रगाढ़ करेगा : जद(यू)
नई दिल्ली, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। जनता दल (यूनाइटेड) ने सोमवार क ...
-
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ करने का प्रस्ताव अगले सत्र में पेश होगा : मुख्यमंत्री
कोलकाता, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शु ...
-
अयोध्या से जनकपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन 10 स्टेशनों से गुजरेगी
अयोध्या, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। अयोध्या को नेपाल के जनकपुर से ज ...
