‘सी-विजिल’ ऐप पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों का आंकड़ा 15 हजार के पार
जयपुर, रविवार, 19 नवम्बर 2023। राजस्थान में निर्वाचन आयोग के ‘सी-विजिल’ ऐप पर विधानसभा चुनाव 2023 में आचार संहिता उल्लंघन की अब तक 15 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में आचार संहिता उल्लंघन की जो भी शिकायतें ‘सी-विजिल’ ऐप पर मिल रही हैं, उन पर यथासभंव सौ मिनट की तय समय सीमा में ही कार्रवाई कर उनका निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘सी- विजिल’ के माध्यम से रविवार तक कुल 15,222 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इनमें से सही पाई गई 5,757 शिकायतों में अधिकांश का निराकरण कर दिया गया है, शेष आठ शिकायतों पर जांच और निर्णय की कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 2310 शिकायतें मिली हैं। इनमें सही पायी गयी 908 शिकायतों में अधिकांश का निराकरण कर दिया है। शेष दो शिकायतों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
