राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग विधेयक पर आम जनता से मांगी राय
नई दिल्ली, सोमवार, 20 नवम्बर 2023। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग विधेयक, 2023 के प्रारुप पर आम जनता से राय मांगी है। मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि विधेयक के प्रारुप पर 14 दिसंबर तक अपनी राय, सुझाव या आपत्ति मंत्रालय काे भेजी जा सकती हैं। मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग विधेयक 2023 का प्रारुप तैयार किया गया है और उसे दिनांक 14 नवंबर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट डाल दिया गया है। विधेयक पर अपनी राय, सुझाव और आपत्ति ई मेल के माध्यम से भेजी जा सकती हैं। प्रस्तावित विधेयक राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग की स्थापना और फार्मेसी अधिनियम, 1948 को निरस्त करने के लिए है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
