न्यूयॉर्क जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के बाद मुंबई लौटा
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 नवम्बर 2023। अमेरिका के न्यूयॉर्क जा रहा एअर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी की वजह से मंगलवार को सुबह मुंबई लौट आया। विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी। बोइंग 777 विमान एहतियातन जांच के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि मुंबई से न्यूयॉर्क की उड़ान एआई 119 को मामूली तकनीकी खराबी की वजह से वापस मुंबई आना पड़ा और यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती जांच के लिए विमान मुंबई में सुरक्षित रूप से उतरा। विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। एअर इंडिया ने कहा कि वह मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान के यात्रियों की मदद करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। कंपनी ने कहा कि यात्रियों को होटल में ठहराने, वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने या उड़ान पुनर्निर्धारित करने की पेशकश की जा रही है। कंपनी के मुताबिक, उन्हें जलपान दिया गया है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
