शहीद कैप्टन एम. वी. प्राजंल का पार्थिव शरीर आज बेंगलुरु लाया जाएगा
बेंगलुरु, गुरुवार, 23 नवम्बर 2023। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए कैप्टन एम. वी. प्रांजल का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को शाम के वक्त बेंगलुरु लाया जाएगा। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। कैप्टन प्रांजल (29) बुधवार को राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। मैसूर के रहने वाले सेना के अधिकारी ’63 राष्ट्रीय राइफल्स’ से थे। सूत्रों ने बताया कि ‘मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड’ (एमआरपीएल) के सेवानिवृत्त निदेशक एम. वेंकटेश के बेटे प्रांजल ने अपनी स्कूली शिक्षा दक्षिण कन्नड़ जिले के सूरतकल में प्राप्त की थी तथा वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से इंजीनियरिंग स्नातक थे। उनके शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “कैप्टन एमवी प्रांजल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान अपनी जान गंवा दी।”
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
