कानपुर देहात में सड़क हादसा,चार मरे, चार घायल
कानपुर, गुरुवार, 23 नवम्बर 2023। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के गजनेर क्षेत्र में गुरुवार भोर एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पामा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हृदयपुर गांव के निकट बुधवार और गुरुवार की रात करीब ढाई बजे यह हादसा उस समय हुआ जब औरैया के विधूना क्षेत्र के जय सिंह (25) अपनी बुआ श्रीमती संतोष और अन्य रिश्तेदारों के साथ अपने गांव जा रहे थे कि झपकी लगने के कारण उनकी कार एक पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में घायल यात्रियों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने जय सिंह,संतोष के अलावा प्रिया (16) और रज्जोदेवी (60) को मृत घोषित कर दिया। उन्होने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक यात्री को कानपुर के लाला लाजपतराय रेफर किया गया है जबकि अन्य तीन का इलाज कानपुर देहात के जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
