गुरु तेग बहादुर काे नमन किया धनखड़ ने
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 नवम्बर 2023। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नौवें सिख गुरु गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर उनको भावपूर्ण नमन किया है। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि शहीदी दिवस के अवसर पर श्री धनखड़ ने गुरु तेग बहादुर के पराक्रम, बलिदान और मानवता की निस्वार्थ सेवा का स्मरण किया है। धनखड़ ने कहा, ''गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर उनके पराक्रम, बलिदान और मानवता की निस्वार्थ के संदेश का स्मरण आता है। आइये, इस दिन उनके न्याय और मानवता के प्रति समर्पण के संदेश का अनुसरण करें। गुरु तेग बहादुर (1664-1675 ) सिख धर्म के नौवें गुरु थे और उनकी औरंगजेब के आदेश पर हत्या कर दी गयी थी। उन्होंने कश्मीर में हिंदुओं के जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध किया था।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
