कश्मीर में ठंड बढ़ी, श्रीनगर में तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा
श्रीनगर, शनिवार, 25 नवम्बर 2023। ठंड से मामूली राहत मिलने के एक दिन बाद कश्मीर के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकेरनाग को छोड़कर घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर रात को तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार रात यह 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम, घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा और वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी के मुताबिक, उत्तर कश्मीर के एक अन्य पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। काजीगुंड को घाटी का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि 28 नवंबर तक घाटी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित व दूर-दराज के इलाकों में 29 से 30 नवंबर तक हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
