भारत बायोटेक और सिडनी विश्वविद्यालय ने टीका अनुसंधान सहयोग के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 नवम्बर 2023। टीका बनाने वाली प्रमुख कंपनी भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने टीका अनुसंधान पहल को आगे बढ़ाने, शैक्षणिक-उद्योग साझेदारी को मजबूत करने और संक्रामक रोगों से निपटने के वैश्विक प्रयासों को बढ़ाने के लिए सिडनी विश्वविद्यालय के संक्रामक रोग संस्थान के साथ साझेदारी की है। भारत बायोटेक की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी ने सहयोग के लिए सिडनी विश्वविद्यालय के संक्रामक रोग संस्थान (सिडनी आईडी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य भविष्य में किसी महामारी और संक्रामक रोगों से निपटने के लिए नई पद्धतियों को तैयार करने के लिए मजबूत क्षेत्रीय तथा अंतर-संगठनात्मक सहयोग कायम करना है।
बयान में कहा गया, इसके अलावा यह सहयोग टीके और बायोथेरेप्यूटिक्स के विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा-उद्योग की ताकत का भी लाभ उठाएगा। भारत बायोटेक के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा एल्ला ने कहा, ‘‘ यह समझौता सहयोगात्मक अनुसंधान को सुविधाजनक बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और टीका विज्ञान प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने की हमारी मंशा को दर्शाता है।’’
सिडनी आईडी के उप निदेशक प्रोफेसर जेमी ट्रिकस ने कहा, ‘‘ मानव व पशु रोगों का खातमा करने के लिए सुरक्षित, किफायती तथा प्रभावी नवीन टीकों के विकास के प्रतिष्ठित तथा सामाजिक प्रभावों को कम करके नहीं आंका जा सकता है। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ मिलकर हमारा लक्ष्य वैश्विक स्वास्थ्य पर स्थायी प्रभाव डालना है।’’ भारत बायोटेक ने अपने स्वदेशी रूप से विकसित कोवैक्सीन के साथ कोविड-19 वैश्विक माहामरी से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Similar Post
-
राष्ट्रपति मुर्मु, ओडिशा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रजो पर्व पर लोगों को दी शुभकामनाएं
भुवनेश्वर, रविवार, 14 जून 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृ ...
-
छोटे कारोबारियों की समृद्धि के बिना देश खुशहाल नहीं बन सकता: अखिलेश यादव
आगरा, रविवार, 14 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध् ...
-
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
श्रीनगर, रविवार, 14 जून 2026। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज स ...
