कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका पर ईडी से छह दिसंबर तक मांगा जवाब
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 नवम्बर 2023। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह द्वारा दाखिल जमानत अर्जी पर छह दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने आवेदन पर केंद्रीय जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया। आवेदन में दावा किया गया कि सिंह को आगे हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। न्यायाधीश ने अर्जी पर संज्ञान लेते हुए ईडी को आरोपी को जवाब की एक प्रति उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। धन शोधन रोधी एजेंसी ने सिंह को चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि सिंह ने अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति के बनाने और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को लाभ हुआ। हालांकि, सिंह ने आरोपों का खंडन किया है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
