सूरत में रसायन फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, 24 श्रमिक घायल
सूरत, बुधवार, 29 नवम्बर 2023। गुजरात के सूरत शहर में बुधवार को एक रसायन फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई जिससे 24 श्रमिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूरत के प्रभारी मुख्य दमकल अधिकारी बसंत पारेख ने कहा कि सचिन जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रसायन फैक्ट्री में देर रात करीब दो बजे एक बड़े टैंक में रखे ज्वलनशील रसायन के रिसाव के कारण विस्फोट हो गया, जिसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई। उन्होंने बताया, ‘‘कम से कम 24 श्रमिक घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि अभी यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के वक्त कितने श्रमिक फैक्ट्री के अंदर थे। अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘फैक्ट्री की तीन मंजिला इमारत में विस्फोट के कारण आग लग गई और पूरी इकाई जलकर नष्ट हो गई।’’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
