उत्तराखंड के सिलक्यारा बचाव अभियान में शामिल 'रैट माइनर्स' से मिलेंगे CM केजरीवाल
नई दिल्ली, शुक्रवार, 01 दिसंबर 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी के उन खनन विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के बचाव अभियान में हिस्सा लिया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तराखंड में 12 नवंबर को सुरंग का एक हिस्सा ढहने से 41 श्रमिक उसके भीतर फंस गए थे। 17 दिनों तक अनेक एजेंसियों के अभियान के बाद सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरंग से मलबा हटाते समय एक अमेरिकी ऑगर मशीन खराब हो जाने के बाद खुदाई के लिए ‘रैट-होल खनन’ विशेषज्ञों की 12 सदस्यीय टीम को बुलाया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल में शामिल लोगों में से कुछ दिल्ली जल बोर्ड के लिए सीवर लाइन और पाइपलाइन बिछाने का काम करते हैं। एक अधिकारी ने कहा, ''केजरीवाल आज दिन में उनसे मिलेंगे।'' उत्तराखंड की सिलक्यारा सुंरग में बचाव अभियान के तहत क्षैतिज खनन के लिए 'ट्रेंचलेस इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड' और 'नवयुग इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा 12 विशेषज्ञों को बुलाया गया था।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
