नागालैंड उपचुनाव: सत्तारूढ़ एनडीपीपी ने तापी विधानसभा सीट बरकरार रखी
कोहिमा, रविवार, 03 दिसंबर 2023। नागालैंड की सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार वांगपांग कोन्याक ने रविवार को तापी विधानसभा (एसटी) सीट जीत ली। यहां 7 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। 10,053 वोट हासिल करने वाले कोन्याक ने 4,720 वोट हासिल करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार वांग्लेम कोन्याक को 5,333 वोटों के अंतर से हराया। उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) श्रेणी में 45 वोट पड़े। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीए) सरकार पर हावी एनडीपीपी ने सीट बरकरार रखी है। 28 अगस्त को मौजूदा एनडीपीपी विधायक नोके वांगनाओ की मृत्यु के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।
Similar Post
-
नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्रियों की गैरमौजूदगी पर ओब्रायन ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ ने ...
-
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर जुर्माना
महाराजगंज (उप्र), शनिवार, 14 नवम्बर 2026। महाराजगंज जिले की निचल ...
-
पुरी ने मप्र से निर्वाचित होने के बाद उप्र राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह प ...
