कांग्रेस सांसद सुरेश ने कृषि विज्ञानी स्वामीनाथन को मरणोपरांत ‘भारत-रत्न’ दिए जाने की मांग की
नई दिल्ली, सोमवार, 04 दिसंबर 2023। कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने केंद्र सरकार पर कृषि विज्ञानी एम. एस. स्वामीनाथन के निधन के बाद उनके प्रति उचित सम्मान नहीं दिखाने का आरोप लगाते हुए उन्हें मरणोपरांत ‘भारत-रत्न’ से सम्मानित किए जाने की मांग सोमवार को लोकसभा में उठाई। सुरेश ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि सितंबर महीने में प्रसिद्ध कृषि विज्ञानी स्वामीनाथन के निधन के बाद केंद्र सरकार ने उनके प्रति उचित सम्मान प्रदर्शित नहीं किया।
उन्होंने कहा कि देश में कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में स्वामीनाथन के अत्यधिक योगदान को देखते हुए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा मरणोपरांत ‘भारत-रत्न’ सम्मान दिया जाना चाहिए। सुरेश ने नए संसद भवन में स्वामीनाथन की आदमकद प्रतिमा लगाने और पुराने संसद भवन स्थित केंद्रीय कक्ष में उनकी पोट्रेट लगाने की भी मांग सरकार से की। कांग्रेस सदस्य ने कहा कि ‘भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद’ (आईसीएआर) का नाम बदलकर स्वामीनाथन के नाम पर किया जाना चाहिए। स्वामीनाथन का गत 28 सितंबर को चेन्नई में निधन हो गया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दावा किया कि कांग्रेस सदस्य सदन में प्रामाणिक जानकारी नहीं रख रहे हैं।
Similar Post
-
गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान
चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर 2026। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का ...
-
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
चेन्नई, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में राज्य परिवहन उपक्र ...
-
दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय रा ...
