ओडिशा: आयकर विभाग ने की शराब निर्माण समूह पर छापेमारी, भारी मात्रा में नकदी बरामद
भुवनेश्वर, गुरुवार, 07 दिसंबर 2023। आयकर विभाग ने कथित कर चोरी के आरोप में ओडिशा स्थित एक शराब निर्माण कंपनी के खिलाफ तलाशी के बाद ‘‘बड़ी मात्रा में’’ नकदी बरामद की है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छापेमारी बुधवार को शुरू की गई और विभाग के अधिकारियों ने नकदी की सही मात्रा का पता लगाने के लिए गणना मशीनें लगाई हैं। नकदी लगभग 30-50 करोड़ रुपये हो सकती हैं। तलाशी राज्य की राजधानी भुवनेश्वर, बोलांगीर, संबलपुर के अलावा रांची और कोलकाता में की जा रही है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
