मध्य मेक्सिको में सशस्त्र संघर्ष , 11 लोगों की मौत
मेक्सिको सिटी, शनिवार, 09 दिसंबर 2023। मेक्सिको में टेक्सकल्टिटलान नगर पालिका में एक सशस्त्र समूह और स्थानीय निवासियों के समुदाय के बीच हुये संघर्ष में शुक्रवार को कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य सुरक्षा सचिवालय ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि मृतकों में से आठ कथित तौर पर सशस्त्र समूह के सदस्य है जबकि अन्य तीन निवासी थे। स्थानीय मीडिया ने बताया कि संघर्ष ''भूमि अधिकारों'' के संग्रह को लेकर हुआ जो लैटिन अमेरिका में जबरन वसूली का एक आम चलन है। स्थानीय मीडिया आउटलेट ''मिलेनियो'' के अनुसार, गोलीबारी कथित तौर पर एक असफल बातचीत के बाद हुई, जिसमें आपराधिक संदिग्धों ने निवासियों से ली गई राशि बढ़ाने की मांग की थी।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
