कन्नड़ की मशहूर अभिनेत्री लीलावती को बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी
बेंगलुरु, शनिवार, 09 दिसंबर 2023। कन्नड़ की मशहूर अभिनेत्री लीलावती को बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी जिनका आठ दिसंबर को निधन हो गया था। लीलावती के बेटे विनोद राज ने बताया कि अभिनेत्री का अंतिम संस्कार शहर के बाहरी इलाके में सोलादेवनहल्ली में उनके फार्महाउस में होगा। राज भी एक अभिनेता हैं। अंतिम दर्शनों के लिए 86 वर्षीय अभिनेत्री का पार्थिव शरीर शहर के बाहरी इलाके नेलमंगला के आंबेडकर मैदान में रखा गया जहां बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लीलावती ने मलयालम, तमिल और तेलुगु सहित 600 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी और बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम श्वांस ली। कर्नाटक सरकार ने घोषणा की है कि अभिनेत्री का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
