रेवंत रेड्डी का लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र मंजूर
नई दिल्ली, सोमवार, 11 दिसंबर 2023। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस नेता ए रेवंत रेड्डी के सदन की सदस्यता से त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है जिन्होंने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। बिरला ने सोमवार को सदन को सूचित किया कि तेलंगाना राज्य के मल्काजगिरि संसदीय क्षेत्र से सदस्य ए रेवंत रेड्डी ने लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनके त्यागपत्र को 8 दिसंबर 2023 से स्वीकार कर लिया है।’’ रेड्डी ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। वह तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कोडांगल विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने गत बृहस्पतिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
Similar Post
-
नीट आंदोलन टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को जमानत मिली
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 10 अगस्त 2026। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत न ...
-
पंजाब विधानसभा ने स्कूल फीस में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सीमा तय करने वाला विधेयक पारित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 10 अगस्त 2026। पंजाब विधानसभा ने निजी विद्यालय ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक: अदालत ने ‘लाई-डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की तीन आरोपियों की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक ...
