अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के जनवरी में भारत आने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 12 दिसंबर 2023। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के अगले महीने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने की उम्मीद नहीं है। इस बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने सितंबर में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडन को अगले साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। हालांकि, भारत ने निमंत्रण को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की थी। अलग से, सूत्रों ने बताया कि 2024 के अंतिम महीनों में भारत में क्वाड का शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। एक सूत्र ने बताया, “ हम संशोधित तिथियों पर गौर कर रहे हैं, क्योंकि वर्तमान में जिन तारीखों पर विचार किया जा रहा है, वो सभी क्वाड साझेदारों के लिये सुविधाजनक नहीं हैं।”
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
