जम्मू-कश्मीर : पुलिस ने करोड़ों रुपये के निवेश धोखाधड़ी मामले में श्रीनगर में छापेमारी की
श्रीनगर, बुधवार, 20 दिसंबर 2023। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने करोड़ों रुपये के निवेश धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत श्रीनगर में पांच स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात जम्मू-कश्मीर पुलिस की साइबर शाखा द्वारा की गई छापेमारी के दौरान इलैक्ट्रोनिक गैजेट्स और दस्तावेज जब्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि हिंदी फिल्म “फिर हेरा फेरी” से प्रेरित होकर जालसाजों ने करण नगर इलाके में ‘क्यूरेटिव सर्वे’ नाम की एक कंपनी की स्थापना की और दो सप्ताह के भीतर निवेश को दोगुना करने के बहाने कई लोगों से कम से कम 59 करोड़ रुपये ठग लिए। अधिकारियों ने बताया कि ठगी की राशि बढ़ सकती है, क्योंकि जांच अभी भी जारी है।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने शुरूआत में अपना वादा पूरा किया, जिससे प्रेरित होकर और भी अधिक निवेशक आए। उन्होंने बताया कि कम से कम दो स्थानीय यूट्यूबर्स द्वारा इस योजना को बढ़ावा दिया गया, जिससे कंपनी की लोकप्रियता बढ़ी। अधिकारियों ने कहा कि इसके तुरंत बाद, कंपनी के मालिक गायब हो गए और लोगों ने करण नगर इलाके में स्थित कार्यालय को बंद पाया। एक यूट्यूबर इदरीस मीर ने कहा कि उन्हें धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने कंपनी को अपने चैनल पर पेड प्रोमोशन के रूप में दिखाया था।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
