राजस्थान के सीकर व चूरू में कड़ाके की सर्दी
जयपुर, गुरुवार, 21 दिसंबर 2023। राजस्थान के सीकर और चूरू सहित कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जहां बीती रात न्यूनतम तापमान सीकर में 2.5 डिग्री और फतेहपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बृहस्पतिवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। बीती रात न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ के संगरिया में 4.1 डिग्री, पिलानी में 4.9 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, गंगानगर में 6.3 डिग्री, सिरोही में 6.5 डिग्री, करौली में 7.9 डिग्री, जैसलमेर में 8 डिग्री और बीकानेर में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकतर भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 23 दिसंबर से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के ज्यादातर भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही 23 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
