OnePlus 12 सीरीज 23 जनवरी को भारत में होगी लॉन्च
OnePlus 12 सीरीज का आगाज भारत में भी होने जा रहा है। 23 जनवरी को यह स्मार्टफोन सीरीज देश में लॉन्च की जाएगी। राजधानी नई दिल्ली में होने जा रहे लॉन्च इवेंट में आम लोग भी हिस्सा ले पाएंगे। टिकट खरीदकर इवेंट में शामिल हुआ जा सकेगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया है। वहां पहली सेल में वनप्लस 12 को अच्छा रेस्पॉन्स मिला। इस स्मार्टफोन्स में अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 3' को लगाया गया है।
वनप्लस ने ‘स्मूद बियॉन्ड बिलीफ' लॉन्च इवेंट का ऐलान किया है। कंपनी कई साल से यह इवेंट आयोजित कर रही है, जिसमें वह अपने नए प्राेडक्ट को अनवील करती है। 23 जनवरी को होने वाला इवेंट नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा। शाम 5.30 बजे गेट ओपन कर दिए जाएंगे।
वनप्लस लवर्स इस इवेंट का हिस्सा बन सकें, इसके लिए 3 जनवरी से कम्युनिटी टिकट्स बेचे जाएंगे। जो लोग इवेंट में शामिल होना चाहते हैं, वो PayTM Insider और OnePlus.in पर अपनी बुकिंग करा सकते हैं। रेड केबल क्लब के मेंबर्स 50 फीसदी के डिस्काउंट पर टिकट ले सकेंगे। टिकट के प्राइस और कैटिगरीज का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
चीन में लॉन्च हुए वनप्लस 12 में 6.82 इंच की कर्व्ड OLED QHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3168 x 1440 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, वहीं यह 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है।
फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 64MP OmniVision OV64B कैमरा और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 48MP सोनी IMX581 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Similar Post
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
