संरक्षण प्रयासों के प्रति लोगों को जागरुक बनाने के लिए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में होंगे कार्यक्रम
बोकाखाट (असम), शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) के अधिकारियों ने संरक्षण प्रयासों के प्रति लोगों को जागरुक बनाने तथा ‘कोहोरा सैंटिनरी म्यूजियम’ को लोकप्रिय बनाने के मकसद से पर्यटन के मौसम में प्रत्येक शनिवार ‘काजीर रोंगहांगपी टेल्स’ नाम से कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है। केएनपी की निदेशक सोनाली घोष ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस पहल से पार्क में आने वाले आगंतुकों को संरक्षण प्रयासों से जुड़े व्यक्तियों से मिलने और क्षेत्र की सांस्कृतिक और समृद्ध विरासत को जानने का अवसर मिलेगा। केएनपी की निदेशक ने कहा, ‘काजीर रोंगहांगपी टेल्स’ कार्यक्रम काजीरंगा और इसके आसपास के क्षेत्रों को समृद्ध करने वाली सांस्कृतिक विरासत और विमर्शों का सम्मान करने की एक पहल है। घोष ने कहा कि प्रख्यात स्थानीय लोग, विशेषज्ञ और कहानीकार इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
