पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के तीन मामले आए
कोलकाता, शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023। पश्चिम बंगाल में छह महीने के एक बच्चे समेत तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभी पता नहीं चला है कि तीनों कोविड-19 के नये जेएन.1 स्वरूप से ही संक्रमित हुए हैं या नहीं। अधिकारियों के अनुसार, बिहार राज्य के रहने वाले बच्चे का उपचार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कोलकाता में चल रहा है, वहीं दो अन्य रोगी दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से एक निजी अस्पताल के अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें तेज बुखार, खांसी और जुखाम की शिकायत है। उन्होंने आरटी-पीसीआर जांच कराई और संक्रमित होने का पता चला।’’ इस बारे में पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कभी नहीं कहा कि कोविड-19 समाप्त हो चुका है। हमें मानना होगा कि यह अभी रहने वाला है। फिलहाल हमारे सामने ऐसा कोई मामला नहीं आया है। हालांकि, हमारा विभाग बहुत चौकन्ना है।’’
Similar Post
-
लद्दाख के पांच नये जिलों के लिए उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति
लेह/जम्मू, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय क ...
-
न्यायाधीश ने कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्य ...
-
त्रिपुरा में 17 जुलाई से शुरू होगी जनगणना 2027
अगरतला, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। त्रिपुरा में 'जनगणना-2027' का पह ...
