कश्मीर के तापमान में गिरावट, बढ़ी कड़ाके की ठंड
श्रीनगर, रविवार, 24 दिसंबर 2023। कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट आने के बाद कड़ाके की ठंड बढ़ गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को बताया कि श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार रात को 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य 8.6 डिग्री सेल्सियस से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि पिछले दिन श्रीनगर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर घाटी के अन्य हिस्सों में भी शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया था।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में तापमान पिछली रात के 1.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस था। पहलगाम का पर्यटन स्थल कश्मीर घाटी में रविवार को शून्य से कम 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
पिछली रात दर्ज किए गए शून्य से कम 1.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कुपवाड़ा में रविवार को तापमान शून्य से कम 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शनिवार को तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने कहा कि 26 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और बादल छाए रहने के आसार हैं।
Similar Post
-
सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हो सकता है अस्तित्व समाप्त : राउत
मुंबई, शनिवार, 30 मई 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत् ...
-
दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्य ...
-
सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर सुरक्षित निकाला
कोलकाता, शनिवार, 30 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार ...
