जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में तलाशी अभियान के दौरान हथियार बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
श्रीनगर, मंगलवार, 26 दिसंबर 2023। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार बरामद किये हैं। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर 25 दिसंबर, 2023 को पुलवामा के पांजू और गमीराज में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। तीन संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से दो पिस्तौल और अन्य सामग्री बरामद हुई है।’’ इसमें कहा गया है कि संदिग्धों से सेना और पुलिस संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
