लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए
जम्मू, मंगलवार, 26 दिसंबर 2023। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को तड़के हल्की तीव्रता के दो भूकंप महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटकों से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों भूकंप का केंद्र लद्दाख के लेह जिले और जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, लद्दाख में सुबह चार बजकर 33 मिनट पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके मुताबिक, भूकंप की गहराई धरती की सतह से पांच किलोमीटर नीचे थी। तड़के आए भूकंप से करगिल और लेह दोनों जिलों के लोग घबरा गए। पुलिस ने बताया कि भूकंप के कारण कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार देर रात करीब एक बजकर 10 मिनट पर 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
