2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए आंध्र के नेताओं से मिलेंगे खड़गे व राहुल
नई दिल्ली, मंगलवार, 26 दिसंबर 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए बुधवार को आंध्र प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, खड़गे के साथ पार्टी नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल और अन्य ने राज्य में वाईएसआरसीपी से मुकाबला करने की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए आंध्र प्रदेश के नेताओं से मुलाकात करेंगे। बैठक में नवनियुक्त राज्य प्रभारी मनिकम टैगोर समेत राज्य इकाई प्रमुख और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक यहां पार्टी मुख्यालय में सुबह 10 बजे शुरू होगी। पार्टी नेताओं के मुताबिक, खड़गे ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए राहुल गांधी और कई अन्य शीर्ष नेताओं के साथ 24 राज्यों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
