शिमला: बस गहरी खाई में गिरी, 15 यात्री गंभीर रूप से घायल
शिमला, मंगलवार, 26 दिसंबर 2023। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह एक प्राइवेट बस 150 फुट गहरी खाई में गिर गयी। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है। कुछ को हल्की हल्की चोटें आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसीअस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबि यह हादसा आज सुबह शिमला में एमएलए क्रासिंग के पास हुआ। प्राइवेट बस सड़क से लगभग 150 फुट नीचे खाई में गिर गयी। बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना घटी है। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार को काफी चोटें आई है। यह बस शिमला से शोघी की ओर जा रही थी और एमएलए क्रासिंग के बाद खाई में गिर गई। बस चालक केदारनाथ ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार ओवर टेक कर रहा था और वह बस से टकरा गया जिसके बाद बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में गिर गयी।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
