जम्मू-कश्मीर: बारामूला में लश्कर का 'आतंकी सहयोगी' गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 28 दिसंबर 2023। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक ‘आंतकी सहयोगी’ को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से हथियार और गोला-बारुद जब्त किए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्रीरी इलाके में आतंकवादी गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने श्राकवारा क्रीरी में एक जांच चौकी स्थापित की। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान सुरक्षा बलों की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने बताया कि उस पर संदेह होने पर सुरक्षाकर्मी उसके पास गए और उसने सुरक्षाकर्मियों को अपनी ओर आता देख भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति की पहचान नौपोरा वागूरा क्रीरी निवासी इमरान अहमद गनी के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि उसके पास से चीन निर्मित एक पिस्तौल, एक मैगजीन, नौ गोलियां और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
