केरल : मंडला पूजा के बाद सबरीमाला मंदिर बंद, 30 दिसंबर को दोबारा खुलेगा
सबरीमला (केरल), गुरुवार, 28 दिसंबर 2023। केरल के सबरीमला में ‘मंडला पूजा’ के बाद बुधवार देर रात बंद किया गया भगवान अयप्पा मंदिर ‘मकरविलक्कू’ उत्सव के लिए 30 दिसंबर की शाम को फिर से खोला जाएगा। मंदिर के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंदिर का प्रबंधन करने वाले त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने बृहस्पतिवार को यहां एक बयान में कहा कि 15 जनवरी को ‘मकरविलक्कू’ उत्सव से पहले 13 और 14 जनवरी को ‘प्रसाद शुद्ध क्रिया‘ और ‘बिंब शुद्ध क्रिया’ सहित विभिन्न अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
टीडीबी ने बयान में कहा कि ‘मकरविलक्कू’ दर्शन के बाद अयप्पा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 20 जनवरी तक खुला रहेगा। सबरीमला में स्थित भगवान अयप्पा के प्रसिद्ध मंदिर में बुधवार को हजारों लोगों ने ‘मंडला पूजा’ में हिस्सा लिया था। यह भगवान अयप्पा मंदिर में दो महीने तक चलने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा के पहले चरण (41 दिवसीय) के समापन का प्रतीक है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
