सभापति ने राघव चड्ढा को पार्टी का अंतरिम नेता नियुक्त करने का अनुरोध अस्वीकार किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा को संसद के उच्च सदन में आम आदमी पार्टी (आप) का अंतरिम नेता नियुक्त करने के पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार धनखड़ ने केजरीवाल को लिखे एक पत्र में कहा, ”यह पहलू ‘संसद में मान्यताप्राप्त दलों तथा समूहों के नेता और मुख्य सचेतक (सुविधाएं) अधिनियम, 1998’ और उसके तहत बने नियमों के अधीन है। अनुरोध, कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है, इसलिए स्वीकार नहीं किया जा रहा है।’ केजरीवाल ने इस महीने की शुरुआत में धनखड़ से चड्ढा को उच्च सदन में आप का अंतरिम नेता नियुक्त करने को कहा था क्योंकि सदन में पार्टी के नेता संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। धनखड़ द्वारा नियमों का हवाला देते हुए केजरीवाल के इस अनुरोध को अस्वीकार किए जाने के बाद संजय सिंह उच्च सदन में पार्टी के नेता बने रहेंगे।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
