बीते साल पंजाब सीमा से 100 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद हुए : बीएसएफ
नई दिल्ली, सोमवार, 01 जनवरी 2024। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 2023 में पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 107 ड्रोन मार गिराये या बरामद किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ भारत के पश्चिमी क्षेत्र में जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लगती 2,289 किलोमीटर से अधिक लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करती है। पंजाब क्षेत्र की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर की सीमा लगती है। आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर बरामद किए गए लगभग सभी ड्रोन चीन में निर्मित थे और ज्यादातर ड्रोन सीमा पर स्थित खेतों से बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान करीब 10 ड्रोन या मानवरहित हवाई यान (यूएवी) राजस्थान सीमा से बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल ने 2023 में कुल 442.39 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की जिन्हें मुख्यत: इन ड्रोन से गिराया गया था। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने तीन पाकिस्तानी घुसपैठिए मार गिराए जबकि दो तस्करों समेत 23 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े। बांग्लादेश के 14 नागरिकों और 95 भारतीय संदिग्धों को भी पकड़ा गया जिनमें 35 तस्कर भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले पाकिस्तान के करीब 12 नागरिकों को भी उनके देश भेजा गया। बीएसएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘बीएसएफ सभी पक्षकारों के साथ सक्रिय संचार और समन्वय के जरिए पाकिस्तान के साथ सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
